आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को 10% आरक्षण की मंजूरी- सूत्र

आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को 10% आरक्षण की मंजूरी- सूत्र
Modi
Add caption
सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट ने आर्थिक रूप से पिछड़े ऊंची जाति के लोगों को 10 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दे दी है.

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने बड़ा दांव खेला है. आर्थिक रूप से पिछड़े ऊंची जाति को रिझाने के लिए सरकार ने आरक्षण देने की घोषणा की है. सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट ने आर्थिक रूप से पिछड़े ऊंची जाति के लोगों को 10 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक इस आरक्षण का फायदा ऐसे लोगों को मिलेगा जिसकी कमाई सलाना 8 लाख से कम है.

केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने इस फैसले पर कहा, "यह बहुत अच्छा फैसला है. अब तक सिर्फ बातें होती थीं लेकिन अब इस सरकार ने दिखा दिया है कि वह फैसला लेने में भी सक्षम है. इससे बहुत सारे लोगों को फायदा मिलेगा. इस पर आगे का फैसला कमेटी करेगी."

Comments

Popular posts from this blog

कछवाहा वंश इतिहास

राजावत ठिकाना भैसावा इतिहास

रत्नावत कछ्वाहा