Posts

Showing posts from January 6, 2019

देश रक्षा में मारवाड़ के राठौड़ों का बलिदान

Image
                                    स्मरणीय है देश रक्षा में मारवाड़ के राठौड़ों का बलिदान मारवाड़ के इन राठौड़ राजपूत वीरों ने भी सैकड़ों वर्षों तक म्लेच्छ शक्ति से लगातार संघर्ष करते हुए हिन्दुस्तान की पावन पवित्र  देव भूमि की सुरक्षा में संस्तुत्य योगदान दिया था ।महाराष्ट्र और सम्पूर्ण दक्षिण भारत और बाद में कन्नौज पर जिन राष्ट्रकूट राजाओं का शासन था उन्हीं के वंशज इन राठौड राजपूतों ने मरुधरा की सुरक्षा से अपने को उस दिन तक बचाये रखा जिस दिन तक वे स्वयं इसकी सुरक्षा करने योग्य नहीं हो गये । मारवाड़ के प्रतिहार और चौहान शासकों के लगातार मुसलमानी आक्रमणों का सामना करते रहने से जो निर्बलता आई उनकी पूर्ति करने का काम राठौड़ों ने किया था । इस प्रकार कन्नौज के राष्ट्रकूट राजाओं (1043-1068 ई0)के वंशज राव सीहाजी लगभग 1250ई0 में मारवाड़ आये थे ।उस समय 1213 से 1252 ई0 तक मेवाड़ ने तुर्कों को भारी पराजय दी थी ।1248ई0 में बलवन के द्वारा चौहानों पर किये गए आक्रमण में उसे विफलता मिली थी ।1258ई0 में भी रणथ...