लव-कुश का जन्म एवं लवणासुर वध.... च्यवन ऋषि का आगमन, लव-कुश का जन्म एवं लवणासुर वध.एक दिन जब श्रीराम अपने दरबार में बैठे थे तो यमुना तट निवासी कुछ ऋषि-महर्षि च्यवन जी के साथ दरबार में पधारे। कुशल क्षेम के पश्चात् उन्होंने बताया, "महाराज! इस समय हम बड़े दुःखी हैं। लवण नामक एक भयंकर राक्षस ने यमुना तट पर भयंकर उत्पात मचा रखा है। उसके अत्याचारों से त्राण पाने के लिये हम बड़े-बड़े राजाओं के पास गये परन्तु कोई भी हमारी रक्षा न कर सका। आपकी यशोगाथा सुनकर अब हम आपकी शरण में आये हैं। हमें आशा है आप निश्चय ही हमारा भय दूर करेंगे।" ऋषियों के यह वचन सुनकर सत्यप्रतिज्ञ श्री राम बोले, "हे महर्षियों! यह समस्त राज्य और मेरे प्राण भी आपके लिये ही हैं। मैं आपको वचन देता हूँ कि मैं उस दुष्ट के वध का उपाय शीघ्र ही करूँगा। आप मुझे उसके विषय में विस्तार से बतायें।" च्यवन ऋषि बोले, "हे राजन्! सतयुग में लीला नामक दैत्य का पुत्र मधु बड़ा शक्तिशाली और बुद्धिमान राक्षस था। उसने भगवान शंकर की तपस्या करके उनसे अपने तथा अपने वंश के लिये एक ऐसा शूल प्राप्त किये था जो शत्रु का विनाश करके वा...
Posts
Showing posts from January 1, 2019
कन्नोज के वीर प्रतापी शासक जयचंद जी राठौड़
- Get link
- X
- Other Apps
कन्नोज के वीर प्रतापी शासक जयचंद जी राठौड़... #जरूर_पढ़ें.... जयचंद का नाम आते ही हर किसी व्यक्ति के मन में एक गद्दार की छवि उभर आती है| यही नहीं जयचंद नाम को गद्दार के पर्यायवाची के रूप में प्रयोग किया जाने लगा है| जबकि जयचंद जिन पर आरोप है कि उन्होंने पृथ्वीराज से बदला लेने के लिए गौरी को बुलाया और उसकी सहायता की| लेकिन जब इस सम्बन्ध में प्राचीन इतिहास पढ़ते है तो उसमें ऐसे कोई सबूत नहीं मिलते जिनके आधार पर जयचंद को गद्दार ठहराया जा सके| इतिहासकार तो जयचंद के संयोगिता नाम की किसी पुत्री होने का भी खंडन करते है ऐसे में जब संयोगिता नाम की पुत्री ही नहीं थी तो दोनों के बीच कैसा वैमनस्य ? महाराज जयचंद, कन्नौज लेकिन जब भी कहीं इस बारे में चर्चा की जाती है तो कोई भी व्यक्ति जयचंद के पक्ष में इन दलीलों को मानने के लिए राजी नहीं होता क्योंकि जनमानस में जयचंद के प्रति नफरत इतनी ज्यादा घर कर गई कि कोई उनके पक्ष में सुनकर ही राजी नहीं| हाल में जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार व साहित्य लेखक डा.आनंद शर्मा जो कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके है और उनकी कई कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी है का “अमृत-पुत्र”...