Posts

Showing posts from 2024

डिग्रीयां तो अब देश के माननीय गृहमंत्री, आधुनिक भारत के प्रतीकात्मक लौहपुरुष और चाणक्य अमित शाह जी की भी चेक कर लेनी चाहिए।

 डिग्रीयां तो अब देश के माननीय गृहमंत्री, आधुनिक भारत के प्रतीकात्मक लौहपुरुष और चाणक्य अमित शाह जी की भी चेक कर लेनी चाहिए।  https://www.facebook.com/share/v/sjKq13dQgKont9zg/?mibextid=oFDknk जयपुर के संस्थापक जिस सवाई जय सिंह को इतिहासकार सतीश चन्द्र अठारहवी सदी का सबसे महान शासक बताते हैं उस सवाई जयसिंह को माननीय गृह मंत्री जी 16 वी सदी में लेकर चले गए।  वैसे अखंड हिंदू राष्ट्र के पैरोकार अमित शाह जी को जानकारियां नज़रे पेश करना चाहता हूं।  सवाई जयसिंह वह अंतिम शासक था जिसने अश्वमेघ यज्ञ करवाया था। सवाई जयसिंह ने ही मधुरा,वृंदावन में औरंगजेब द्वारा तोड़े गए सब मंदिरों को फिर से बनवाया। सवाई जयसिंह ने ही अयोध्या में मंदिर मामले को सुलझाने के लिए अयोध्या के आसपास की सब जमीन खरीद ली लेकिन असमय मृत्यु होने के कारण वे यह काम पूरा नहीं कर सके। अयोध्या के पास आज भी एक गांव बसा है उसे जयसिंह पूरा कहा जाता है। महान विद्वान श्री कृष्ण भट्ट ने सवाई जयसिंह को हिंदू संस्कृति का पुनरुद्धारकर्ता कहा है। राजस्थान का तथ्यात्मक इतिहास लिखने वाले कर्नल जेम्स टॉड ने "ऐनल्स एंटीक्वीटी...

बीजेपी के विरोध की वजह :राजपूत समाज

Image
बीजेपी के विरोध की वजह : मध्य प्रदेश के पिछली सरकार में मंत्री रहे बिसाहू लाल साहू ने कहा था की राजपूत समाज की महिलाओं को पकड़ के घर से बाहर लाया जाए तभी समाज में समानता आएगी। विरोध के बाद भी फिर से राज्य के चुनाव में बिसाहू लाल को बीजेपी ने टिकट दे दिया। राजनीति में लोग कई तरह की बाते बोलते हैं लेकिन कोई इस स्तर पर गिरेगा और उसे तमाम विरोध के बाद भी हिंदूवादी ,राष्ट्रवादी पार्टी दुबारा टिकट देगी तो इसे क्या कहा जाना चाहिए? अभी हम खुद की स्थिति जानते हैं लेकिन ये सारी बाते हमारे मनोमस्तिष्क पर सदैव अंकित रहेगी ।